नारद भोपालगढ़। लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शन के लिए पैदल जाने वाले यात्रियों का गुरुवार को क्षेत्र के सुरपुरा खुर्द गांव में प्रधान शांति जाखड़ व मुख्य ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. दिलीप चौधरी के मार्गदर्शन में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरोज जाखड़ की अगुवाई में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का मेडिकल इलाज करने के साथ ही उन्हें चाय पानी व नाश्ते की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरोज जाखड़ ने बताया कि पैदल जाने वाले यात्रियों की सेवा करने के साथ ही बाबा रामदेव से देश व प्रदेश में सुख शांति की कामना करते हुए इन दिनों किसानों की बिना बारिश से फसलें खराब हो रही है ,उनको लेकर इंद्र भगवान से अच्छी बारिश की कामना भी की जा रही है। इन दिनों रुणिचा में भरे जाने वाले आगामी दिनों में बाबा रामदेव के मेले के लिए सैकड़ों पैदल यात्री हर रोज सुरपुरा खुर्द से गुजर रहे हैं। गुरुवार को यात्रियों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई।

