भोपालगढ़। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी अल्पसंख्यक के कार्यकर्ता हबीब खान भोपालगढ़ ने अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में चादर पेश की और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता हबीब खान के नेतृत्व में ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर चादर चढ़कर हकीकत के फूल पेश कर मुल्क में खुशहाली की दुआ मांगी और आने वाले राजस्थान के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सरकार बनाने और किसान के बेटे को मुख्यमंत्री के लिए दुआ मांगी ।इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता इकबाल खान लालगढ़ सुजानगढ़ ,अशरफ खान और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता समीना बानो मौजूद थी।

