नारद लूणी। जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र के राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय धुंधाड़ा के छात्र रुद्र प्रताप दवे ने शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित कला महोत्सव में शास्त्रीय गायन में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीसरी बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होकर धुंधाड़ा विद्यालय का नाम रोशन किया हैं। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाल मैदान पावटा जोधपुर में आयोजित कला महोत्सव 2023 में प्रतियोगिता में रूद्र ने फिर बाजी मारी। विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश पालीवाल ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र रुद्र प्रताप दवे ने लगातार तीसरे वर्ष शास्त्रीय गायन विद्या में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल व कस्बे के साथ समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं।
उल्लेखनीय हैं कि वर्ष 2021-22 व 2023 में लगातार रुद्र प्रताप दवे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयनित हुआ हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने व राज्य स्तर पर चयनित होने पर विद्यालय के उप पाचार्य पुखराज मोंगस, प्रदीप सोलंकी, प्रेमलता, विजयराज व गीगाराम सुथार सहित विद्यालय स्टॉफ ने खुशी का इजहार किया हैं। छात्र रुद्र प्रताप दवे को कार्यक्रम के व्यवस्थापक व प्राचार्य चंद्रशेखर दवे व जिला शिक्षा अधिकारी भल्लू राम खीचड़, सहित शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया।