नारद भोपालगढ़। ग्रामीण ओलम्पिक खेलकुद प्रतियोगिता का आगाज शनिवार 5 अगस्त को किया गया। ग्रामीण खेलकुद प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच सावित्री देवी,सरपंच प्रतिनिधि रामकिशोर खदाव, शिवराम बांता , उपसरपंच कासम खां, प्रधानाचार्य एवं पीईईओ रामेश्वर लाल वैष्णव द्वारा झंडारोहण कर किया गया। विद्यालय की बालिकाओं ने आगन्तुक महानुभावों का स्वागत गीत से शानदार स्वागत से किया। गीत की शानदार प्रस्तुतती कक्षा ग्याहरवी की छात्रा टीना मेहरा एवं इनकी सहेलियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। तेजा गीत में छात्र कैलाश, प्रवीण आचार्य द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया। उसके बाद खेलकुद प्रतियोगिताएँ शुरु हुई।
उद्घाटन मैच रस्सा कस्सी का हुआ जिसमें आंगनवाडी कार्यकर्ताएँ महिलाएं व छात्राओं के बीच रस्सा कस्सी का मैच हुआ। मैच अत्यन्त रोचक हुआ। इसके बाद छात्राओं के बीच खौ खौ मैच हुआ। बॉलीबाल का मैच हुआ जिसमें छात्रों का जोश देखने लायक रहा।इस अवसर पर विद्यालय स्टॉफ रुपाराम शर्मा, ओम प्रकाश मेहरा, महेन्द्र कुमार पुनड ,मदनलाल देवडा, वंदना कुमारी ,सुशीला विश्नोई, लाखाराम मेघवाल, रमेश कुमार संखवाया, महेन्द्र सिंह बांता, दिनश कुमार जांगीड, कंवरीलाल गोदारा, श्याम सिंह ,मंछाराम धौलिया, राजुराम चंवेल, वाजिद अली ,वासुदेव दाधीच एवं पीईईओ स्टॉफ मुन्ना लाल जाजडा, कैलाश बुडिया, श्याम सुंदर मांकड, रामनिवास नाहैलिया, रामस्वरुप गोदा, अनिता आदि उपस्थित रहै।बडी संख्या में ग्रामीणजन भी विद्यालय में बच्चों का उत्साह वर्धन करने हेतु आये। खेलकुद कार्यक्रम को देखकर मंत्रमुग्ध हो गये।
Bhopalgarh Rural Olympic Sports Festival organized in Asop

