नारद भोपालगढ़। भोपालगढ़ के बिरानी गांव निवासी रामनिवास सैन ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला जोधपुर ग्रामीण महासचिव बने। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष हरसाय यादव, जिला अध्यक्ष मोहनराम सांखला ने नियुक्ति पत्र सौंपा। सैन ने बताया कि सरकार की अच्छी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा और ओबीसी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार तक उसकी बात पहुंचाने का प्रयास करता रहूंगा। इस मौके पर कई ग्रामीणों ने सैन का स्वागत किया।

