भोपालगढ़। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागोरिया के राजस्व गांव बुरच्छा से रामदेवरा पैदल संघ रवाना हुआ। बुरच्छा के युवा कार्यकर्ता सुनिल तालापा ने बताया की पैदल यात्रा जत्थे को संयोजक भोपाजी मोहनराम धेङु ने हरी झंडी दिखाकर गाजे बाजे के साथ रवाना किया। इस दौरान भोपाज़ी मोहन राम धेड़ू, कैलाश गुर्जर, श्रवणराम, परसराम, सुनील, किरताराम, रविन्द्र, गणपतराम, खेताराम, सचिन कैलाश, माही, रामनिवास, दयालराम सहित सैकेंडो की संख्या में मातृशक्ति और पैदल यात्री डीजे की धुन पर नाचते गाते रवाना हुए।

