नारद भोपालगढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संघ भोपालगढ़ का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें संघ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए स्काउट व गाइड स्थानीय संघ भोपालगढ़ की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।स्काउट-गाइड स्थानीय संघ के सचिव बलदेवराम सियाग ने बताया कि युवा समाजसेवी राजेश जाखड़ के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहरलाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित स्काउट व गाइड स्थानीय संघ भोपालगढ़ के वार्षिक अधिवेशन में क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्काउट गतिविधियों को बढ़ावा देने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जाखड़ ने छात्र जीवन में स्काउट का महत्व बताते हुए ग्रामीण इलाकों के आधिकाधिक विद्यार्थियों को स्काउट से जोड़ने का आह्वान किया।
सीबीईओ मनोहर लाल मीणा ने कहा कि स्काउट में सीखी गई गतिविधियों से जीवन में आने वाली चुनौतियों से निपटने में आसानी होती है और यह भावी जीवन के लिए भी मददगार होती है। सचिव बलदेवराम सियाग ने संघ की क्षेत्रीय गतिविधियों से अवगत कराते हुए 18वीं राष्ट्रीय में निभाई गई सहभागिता के बारे में भी बताया। इस दौरान एसीबीईओ ओमप्रकाश डूडी, आरपी डॉ. नरेंद्र नायल, मॉडल स्कूल के व्याख्याता शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश जाखड़, रेंवतराम प्रजापत, अनिल शर्मा, समीर नवल, बक्साराम जाट व सुरेंद्र गोयल समेत स्थानीय संघ से जुड़े गांवों के कई स्काउट शिक्षक मौजूद थे।
नवगठित कार्यकारिणी
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ भोपालगढ़ के वार्षिक अधिवेशन के दौरान स्थानीय संघ की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से राजेश जाखड़ को प्रधान, डॉ श्रवणराम धोरु को उप प्रधान, सीबीईओ मनोहरलाल मीणा को प्रभारी कमिश्नर, आरपी डॉ. नरेंद्र नायल को कोषाध्यक्ष, बलदेवराम चौधरी को सचिव एवं मनोहर राम सारण रजलानी, रेंवतराम प्रजापत भोपालगढ़, जयकृष्ण अरटिया खुर्द, मोहनराम ग्वाला मंडली चारणां व किशन टाक ओस्तरां को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।

