35.8 C
Jodhpur

बिरलोका गौशाला प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन: यज्ञ में आहुतियां दे की मंगल कामनाएं

spot_img

Published:

श्रीकिशन जोशी।

रायमलवाड़ा। ग्राम पंचायत बिरलोका में श्री रामेश्वर महादेव गौशाला सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजन श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन भी यज्ञ में आहुतियां देकर मंगल कामनाएं की गई। आज सुबह 8:15 बजे संत कृपारामजी महाराज एवम गुरुदेव मांगीलालजी भासा ओसियां द्वारा यज्ञ का आयोजन गौशाला प्रांगण में करवाया जिसमें बिरलोका के समस्त गौभक्तों व माजिसा भक्त मंडल खेजड़ी धाम ओसियां के भक्तों ने आहुतियां दी। सवाई लाल ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा में  हर दिन पांच जोड़ों द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी जा रही है तथा सुख शांति और मंगल कामनाएं की गई।भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को  पूर्णिमा के दिन विशेष यज्ञ का आयोजन कर गौमाता के लिए मंगल कामनाएं की जायेगी तथा लापसी व तुलादान भी किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में मंच संचालन स्वरूप छंगाणी ने किया ओर  कथा का आयोजन 26अक्टबर से 1 नवम्बर 2023 तक किया जा रहा है जिसमें आस पास के गांवों से सैकड़ों भक्तों से सुनने का पुण्य लाभ लेने का आह्वान किया गया है। कथा वाचक कृपारामजी महाराज ने आज भीष्म स्तुति,परीक्षित को श्राप ओर शुकदेव के आगमन की कथा का विस्तार से वर्णन किया। महाराजजी  ने कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है इसे व्यर्थ के कर्मो में नहीं लगाकर भगवान की भक्ति में लगाने से जन्म मरण से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान गुरुदेव मांगीलाल जी भासा ओर राजाराम जी महाराज का सान्निध्य मिला।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img