नारद भोपालगढ़। पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के 72 वे जन्म दिवस के अवसर पर बारनि खुर्द गांव में शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाखड़ ,जिला परिषद सदस्य मांगीलाल पारासरिया,सरपंच प्रतिनिधि सोहनराम फडौदा व समाजसेवी गुमानराम पारासरिया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। आयोजक समिति के रामकिशोर पारासरिया व महेन्द्र पारासरिया ने बताया की पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के जन्म दिवस के अवसर पर शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश जाखड़ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार जीत खेल के मैदान में एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं, इसलिए हार से खिलाड़ी निराश नहीं हो। जिला परिषद सदस्य मांगीलाल पारासरिया ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डॉ श्रवणराम मेघवाल,मदनराम पारासरिया,सुखदेव पारासरिया,सीताराम पिचकिया, महादेव पारासरिया,सुरेन्द्र पारासरिया, रामनिवास फडौदा, सुखदेव जलियावडा,सहित कई जने मौजूद थे।

