– कस्बे सहित पूरे उपखंड क्षेत्र में मनाया बहिन भाई के अटूट विश्वास का बंधन रक्षा बंधन
भोपालगढ़। उपखंड क्षेत्र सहित कस्बे में रक्षा बंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।बहिन एवम भाई के अटूट प्रेम एवम विश्वास का बंधन रक्षा बंधन पर बहिनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी एवम लंबी उम्र की कामना की।उस्तरा के शहिद जीवन राम सारण के स्मारक पर शहीद की बहिने कमला ,सीपु देवी, पप्पू देवी सांबा देवी ने शहीद के कलाई पर राखी बांधी एवम कहा जो शहीद होते है वो अमर होते है।इसके साथ ही बुड़किया में शहीद भूपेंद्र कालीराना, सोपड़ा में शहीद कंवरा राम गोदारा ,शहिद रतना राम के बहिन मोहानी देवी ने उनकी कलाई पर राखी बांधी।

