भोपालगढ़। उप जिला चिकित्सालय भोपालगढ़ में कार्यरत कर्मठ वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी चंद्रा राम गहलोत का सेवानिवृत प्रोग्राम आयोजित हुआ।सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हर्षोल्लास से कार्यक्रम में भाग लिया और चंद्रा राम गहलोत के स्वस्थ भविष्य और दीर्घायु रहने की कामना की।बीसीएमओ डॉ दिलीप चौधरी ने चंद्राराम गहलोत के कार्य के प्रति अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की और उनके जीवन से सीखने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रेरित किया।पीएमओ डॉ लोकेंद्र चौधरी ने बताया कि एसएनओ चंद्रा राम गहलोत के सेवानिवृति से रिक्त हुवी जगह को भरना मुश्किल है।लेकिन उनके राजकीय जीवन से सीख ले कर अन्य स्टाफ भी एसडीएच भोपालगढ़ को बेहतर बनाने का कार्य कर सकते है।
कार्यक्रम में डॉ दिलीप और डॉ लोकेंद्र चौधरी के साथ डॉक्टर हनुमान राम, डॉ लक्ष्मी पुनिया, डॉ सुरजीत परुआ, डॉक्टर ऋषिराज शर्मा, एसएनओ नंदकिशोर शर्मा, कोजाराम प्रजापत,रामपाल जाखड़, राजाराम, गजेंद्र सुथार, भागीरथ, महेंद्र गोदारा, रामचंद्र, प्रदीप शर्मा,प्रदीप सारण, डीईओ हेम सिंह सोलंकी, रामावतार प्रजापत, रामावतार सैनी, मुकेश, सरोज, कल्पना,प्रियंका, मंजू, लक्ष्मण, पदम, मादू सिंह, रामप्रकाश मतवा, श्याम शर्मा, श्याम भाटी सहित हॉस्पिटल का सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित था। डीईओ हेम सिंह ने बताया कि सभी ने चंद्राराम गहलोत को उपहार देकर व माला पहना कर सेवानिवृति की बधाई दी एवम घर पहुंच कर परिवारजनों से भी स्नेहपूर्वक मिले और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

