नारद भोपालगढ़। नगर पालिका भोपालगढ़ के चुन्नीदेवी गणेशाराम जाखड़ राउमावि भोपालगढ़ में आयोजित 67वी जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग के 17 व 19वर्ष के मुकाबले हुए । संयोजक प्राचार्य गिरधारी सिंह कड़वासरा ने बताया की स्थानीय विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीयकुश्ती प्रतियोगिता के 19वर्ष में प्रथम दीपिका चौधरी -76kg,द्वतीय मोनिका सारण – 59kg तृतीय गुड्डी बोराणा – 55kg एवम 17वर्ष में प्रथम दीपिका चौधरी – 53kg, द्वितीय मोनिका लामरोड़ – 50kg, तृतीय निशा – 43kg फाइनल विजेता रहे। मुकाबलों में निर्णायक के रूप में शा.शि. गणपत चौधरी, रामरतन चौधरी, मानकमल, किशोर सारण, रामदयाल, परसाराम, रामकिशोर चौधरी, गोरधन जाखड़, जेठाराम सैन, विनोद और दिनेश धेडू रहे ।

