भोपालगढ। उपखंड अधिकारी नानगाराम चौधरी ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक लेकर अधिकारियों को अपने कार्य के प्रति लापरवाही नहीं करने के सख्त दिशा निर्देश दिए। रीडर रविंद्र बांता ने बताया कि बैठक में पानी, बिजली ,चिकित्सा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए थे। इस दौरान भोपालगढ़ कस्बे सहित अलग-अलग गांवो में पानी की व्यवस्था, अलग-अलग वार्ड में लगातार आ रही पानी की समस्या को लेकर तुरंत सप्लाई करते हुए आमजन को राहत प्रदान करने के जलदाय विभाग के सहायक अभियंता ममता बेंदा को निर्देश दिए। सहायक अभियंता ममता बेंदा ने पानी सप्लाई में ज्यादा समस्या बिजली कटौती की है और पीछे से पानी की सप्लाई भी पर्याप्त मात्रा में नही होती। बिजली कटौती की समस्या पर भी कनिष्ठ अभियंता शर्मिला चौधरी से विभिन्न जानकारी ली। चिकित्सा विभाग के रूप में मौसमी बीमारियां व वायरस के पूरी तरीके से फैलने के कारण अस्पताल में ज्यादातर मरीजों के आने की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली और मरीज का तत्परता के साथ इलाज करने के लिए बीसीएमओ डॉक्टर दिलीप चौधरी को भी निर्देश प्रदान किया।
भोपालगढ़ के डिप्टी प्रेम कुमार चौधरी व प्रशिक्षु आईपीएस शाहीन सी को भोपालगढ़ बस स्टैंड पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की चर्चा करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता धर्माराम चौधरी को सड़क किनारे उगी हुई देसी बबूल की झाड़ियां को काटने के भी निर्देश प्रदान किया। जिसके कारण सड़क दुर्घटनाओं में कमी की जा सकती हैं। साइन बोर्ड लगाने के लिए भी निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक में उपखंड अधिकारी नानगाराम चौधरी के साथ डिप्टी प्रेम कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस शाहीन सी, तहसीलदार रामेश्वर छाबा, विकास अधिकारी रामकिशोर चौधरी, मुख ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहर लाल मीणा, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉक्टर दिलीप चौधरी, जलदाय विभाग की सहायक अभियंता ममता बेंदा चौधरी, डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता शर्मिला चौधरी, वन विभाग के रेंजर बलदेव चौधरी, नगर पालिका के धर्मेंद्र खोजा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

