नारद भोपालगढ़। कस्बे के पंचायत समिति परिसर में चल रहे इंद्रा गांधी स्मार्टफोन योजना शिविर का जोधपुर ग्रामीण विशेष अधिकारी हरजीलाल अटल ने आकस्मिक निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना शिविर प्रभारी रामेश्वर लाल छाबा ने शिविर में ड्यूटी के समय नदारद कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किए एवम कार्यरत कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन महिलाओं एवं पात्र ग्रामीण को स्मार्टफोन मिल जाता है उनको स्मार्टफोन में सरकारी योजनाओ के सारे एप्लीकेशन डाउनलोड करके स्मार्टफोन ग्रामीण को दें ।जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ले सकें। इस दौरान विकास अधिकारी रामकिशोर चौधरी, सुरेंद्र डूडी ,प्रेम सुख चौधरी सहित कई मौजूद थे।

