भोपालगढ़। तहसीलदार रामेश्वर छाबा ने सोमवार को सुबह विद्यालय खुलने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गजसिहपुरा पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ प्रार्थना सभा कार्यक्रम के साथ ही विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए मोटिवेशनल जानकारी से भी अवगत करवाया। प्रधानाचार्य सांवरमल कालेर ने बताया कि तहसीलदार रामेश्वर छाबा ने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी लेकर अलग-अलग विद्यार्थियों से सवाल जवाब भी किए गए। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने भी तहसीलदार छाबा के सामने अंग्रेजी में गजब का जोश रखते हुए प्रश्नों के उत्तर दिए थे। विद्यार्थियों को अपनी कक्षा में हमेशा एकाग्रता के साथ पढ़ाई करते हुए माता-पिता को भी विद्यार्थियों का हौसला उपजाई करने के लिए विद्यार्थियों की पीठ थपथपाने का आह्वान किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों से पढ़ाई के अलावा कभी भी फोन का उपयोग नहीं करने का निवेदन किया गया। इस दौरान तहसीलदार के विद्यालय में आने पर विद्यार्थियों ने तिलक निकाल कर स्वागत भी किया।

