नारद लूणी। जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र के धुंधाड़ा कस्बे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सानिध्य में पर्यावरण जन चेतना यात्रा निकालक कर आमजन से पर्यावरण की रक्षार्थ अधिकाधिक पौधों का रोपण करने एवं उनकी देखभाल कर उन्हें भावी पीढ़ी के लिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। धुंधाड़ा प्रभारी ललित देव शेरसा ने बताया कि धुंधाड़ा कस्बे में पर्यावरण जन चेतना यात्रा का आयोजन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख गोविंद सिंह चारण की देखरेख में हुआ। इस दौरान धुंधाड़ा कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए रावला चौक तक एवं अन्य चौराहों पर नुकड़ सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण की रक्षार्थ पेड़ों को संरक्षित करने एवं बारिश के मौसम में जहां अधिक पौधों का रोपण करने की बात कही गई वहीं जन्म दिवस, या अन्य उत्सव के मौके पर भी यादगार के लिए एक-एक पौधें का रोपण करने की सलाह दी गई।
यात्रा को पर्यावरण प्रेमी अजय चौधरी, डॉ. संतोष दवे, भाजपा नेता पोलाराम सुथार, मूलशंकर व्यास, भगाराम माली, ओमप्रकाश भदरेचा राजेंद्र गोस्वामी, जेपी पटेल, विष्णु सोनी, भरत दवे, विकास सोनी, बाबूलाल पटेल, सत्यनारायण दवे, लिखमाराम सुथार, भैराराम पटेल ने भी संबोधित किया। इस प्रकार से प्रदेशभर में पर्यावरण जन चेतना यात्रा 13 से 27 अगस्त तक जिले के विभिन्न गांवों, कस्बों एवं चौराहों पर आयोजित की जा रही हैं। यात्रा के दौरान पर्यावरण प्रेमियों को पौधों का भी नि:शुल्क वितरण किया गया। वहीं पर्यावरण चेतना यात्रा का धुंधाड़ा कस्बे में पयार्वरण प्रेमियों एवं ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह अभिनंदन किया गया।