– तेजस आईटीआई में नवप्रवेशित छात्रों का प्रवेशोत्सव मनाया गया
नारद भोपालगढ़। कस्बे में जोधपुर रोड़ पर स्थित तेजस आईटीआई कॉलेज में नव प्रवेशित छात्रों का प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्कॉम कनिष्ठ अभियंता बलराम मीणा रहे। मीणा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आईटीआई एकमात्र ऐसा कोर्स है जिसको करने के बाद कोई भी छात्र बेरोजगार नही रह सकता। एकमात्र आईटीआई पास छात्र के पास रोजगार के असीमित अवसर उपलब्ध होते हैं।रेलवे, बिजलीघर, ईसरो,रिफायनरी,एनटीपीसी, ओएनजीसी,सोलर, विंड प्लांट सहित सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं।अभी हाल ही में ईसरो द्वारा सफलता पूर्वक लॉन्च किए गए चंद्रयान मिशन 3 में आईटीआई पास कर्मचारियों की मेहनत शामिल रही।वही संस्था के निदेशक गोविंद गौड़ ने आईटीआई करने के फायदा गिनाए,जिसमे दो वर्षीय आईटीआई को 12 की समकक्षता, अग्निवीर में बोनस अंक, स्कालरशिप,विदेशी में रोजगार के अवसर, राष्ट्रीय कोशल ऋण योजना के बारे में जानकारी दी गई।अध्यक्ष सुरेंद्र गौड़ द्वारा आईटीआई के बाद छात्रों को सीटीआई,अप्रेंटिसशिप कोर्स की जानकारी दी।उन्होंने कहा की तेजस आईटीआई के सबसे ज्यादा छात्र रेलवे में चयनित हुए हैं।आप सभी उसी दिशा में प्रयास करके अपने परिवार व खुद का सपना पूरा करे। इस अवसर पर अनुदेशक रामकिशोर जलवानिया,कानाराम परमार,वासुदेव गौड़, प्रदीप खोजा,अर्जुन सेंवर,जगदीश खोजा सहित छात्र मौजूद रहे।

