नारद लूणी। लूणी विधानसभा क्षेत्र खाराबेरा पुरोहितान में तेजाजी पब्लिक पार्क का उद्घाटन पूर्व विधायक मलखान सिंह विश्नोई ने किया। इस मौके पर गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष सुमेर सिंह राजपुरोहित, हनुमानसिंह राजपुरोहित, भवानीसिंह, केसाराम, गोदाराम, देवाराम, लालाराम, भंवर, नेनाराम व हरिराम सहित जाट समाज के कई लोग मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व विधायक मलखानसिंह विश्नोई ने अपने पुत्र विधायक महेंद्रसिंह के विधायक कोष से दस लाख रूपये की लाग से चार दीवारी निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान अतिथियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया।