– तीन हेली पैड तैयार, सुरक्षा को लेकर एसपी धर्मेंद्र यादव, उपखंड अधिकारी चौधरी, डिप्टी प्रेम कुमार चौधरी मौके पर मुस्तैद
नारद भोपालगढ़। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ शनिवार को भोपालगढ़ के कुम्भारा गांव स्थित जुगतिनाथ महाराज धूणा पर आकर जुगतिनाथ महाराज के दर्शन कर महंत बूधनाथ महाराज व उत्तराधिकारी पवननाथ महाराज का आशीर्वाद लेकर धुने की परिक्रमा करते हुए देश व प्रदेश में सुख शांति की कामना करेंगे। उपखंड अधिकारी नानगा राम चौधरी ने बताया कि उपराष्ट्रपति शनिवार को हवाई जहाज से जोधपुर एवम जोधपुर से कुम्हारा हेलीकॉप्टर से आयेंगे।जिसके लिए प्रशासन की ओर से तीन हेलीपैड बनाए गए एवम इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की गई है। सुरक्षा की समुचित व्यवस्था के लिए एस पी धर्मेंद्र यादव ,डिप्टी प्रेम कुमार चौधरी,तहसीलदार रामेश्वर छाबा,भोपालगढ़ थाना अधिकारी देवकिशन के साथ पुलिस की टीम मुस्तैद हो गई है।इसके साथ ही जयपुर से अग्रिम दल भी कुम्हार जाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरक्षण किया। सेना द्वारा हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर से दो बार रिहर्सल भी कर लिया। उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ शनिवार को दोपहर 3:30 बजे कुम्हारा धुने पर पहुंचेंगे। वहां पर महाराज जुगती नाथ के दर्शन कर कुम्हारा धुने के महंत बुद्धनाथ महाराज एवं उत्तराधिकारी पवन नाथ महाराज का आशीर्वाद लेंगे। अपनी धार्मिक यात्रा में उपराष्ट्रपति 20 मिनट तक कुम्हारा रुकेंगे। उसके बाद वापस जोधपुर रवाना होंगे।

