भोपालगढ़। भाजपा सदस्य अभियान के तहत पूर्व राज्यमंत्री एवम विधायक कमसा मेघवाल ने भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का नव मतदाताओं को पार्टी का सदस्य बनाया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।मेघवाल ने भाजपा सदस्यता अभियान के तहत गांव गांव जाकर लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई।कमसा ने क्षेत्र के खांगटा,रामनगर,रजलानी,नाडसर , दाडमी, गारासनी, आसाेप,बासनी सांदवा आदि एक दर्जन गावों में लोगो के बीच पहुंची। मेघवाल ने बताया की क्षेत्र के लोग कांग्रेस सरकार से त्रस्त हे और कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने हेतु उत्साहित है।इस दौरान नए मतदाता ने सदस्यता ग्रहण की एवम अन्य लोगो ने नव मतदाताओं के साथ कई ग्रामीणों ने सदस्यता ग्रहण की।

