– अभियान में आमजन को जागरूक करने के लिए ट्रांसजेंडर भी निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका
भोपालगढ़। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, डॉ बी आर अम्बेडकर, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान आजीविका मिशन, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास के छात्रों, किन्नर समुदाय एवं दिव्यांगजन के संयुक्त तत्वावधान मे परसराम मदेरणा स्टेडियम में दिव्यांगजनों, वृध्दजनों व ट्रांसजेंडर समुदाय में मतदान जागरूकता कार्यक्रम एवं रेली का आयोजन किया गया। बालिकाओं द्वारा रंगोली बनाकर, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं राजिविका की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों मे मेहन्दी रचाकर मतदान जागरूकता का संदेश दिया। तहसीलदार रामेश्वर छाबा द्वारा लोकतंत्र मेें वोट का महत्व के बारे में बताया।जिला अधिकारी सामाजिक न्याय एवं अथिकारिता विभाग रमेश चन्द्र पंवार द्वारा विद्यार्थियों को ईवीएम, वीवीपेट, वोटर हेल्पलाइन, सक्षम ऐप, दिव्यांगजनों व वृध्दजनों के लिए होम वोटिंग तथा शत-प्रतिशत मतदान हेतु जानकारी प्रदान की गई। पुलिस उप अधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी द्वारा संविधान प्रदत्त मत के अधिकार के साथ साथ अपना मत देने के कर्तव्य के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि हमारा एक एक वोट अमूल्य हैं वोट न केवल एक उम्मीदवार का भाग्य तय करता है बल्कि लोकतंत्र को मजबूती भी प्रदान करता हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत सिर्फ 63 प्रतिशत तक पहुंच पाया हैं। आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस वर्ष हमारा मतदान मिशन 75 प्रतिशत या इससे अधिक है। इसे हासिल करने में समाज के सभी वर्गों के साथ साथ युवाओं की भूमिका अति महत्वपूर्ण हैं। विशनाराम चौधरी सीडीपीओ द्वारा सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जिस बुथ पर 90 प्रतिशत उस बुथ के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को विशेष मतदान प्रेरक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
किन्नर समुदाय प्रतिनिथि काजल भाई द्वारा सभी को अपना मत देने का आव्हान किया। सभी छात्र- छात्राओ व उपस्थित लोगों को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलवाई गयी। दिव्यांगजनों, आंगनवाड़ी ,राजिविका कार्यकर्ताओं, किन्नर समुदाय के प्रतिनिधियों एवं छात्र छात्राओं द्वारा पूरे भोपालगढ कस्बे में मतदान जागरूकता रैली निकालकर अधिकाधिक मतदान करने का संदेश दिया।स्वीप कार्यक्रम में भीयाराम मेघवाल ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, पूजा सोलंकी पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता विभाग, चन्द्र शेखर शर्मा, रेखा जाखड़, विनिता चौथरी, हेम सिंह सोलंकी सामाजिक कार्यकर्ता, रमेश बिश्नोई सूचना सहायक, हनुमान राम मेघवाल छात्रावास अधीक्षक, दिनेश चौधारी कनिष्ठ सहायक, ममता जनागल राजिविका, नीलकंठ दिव्यांग संस्थान के अध्यक्ष मूला राम प्रजापति, मोतीलाल प्रजापत ब्रांड एम्बेसडर स्वीप टीम सहित बड़ी संख्या मेें दिव्यांगजन, आंगनवाड़ी, राजिविका कार्यकर्ता एवं किन्नर समुदाय के साथ साथ छात्र छात्राओं मौजूद थे।

