32.4 C
Jodhpur

एक महीने से जलापूर्ति बाधित, आक्रोशित ग्रामीणों ने दी धरने की चेतावनी

spot_img

Published:

आऊ कस्बे के रावला बास सहित कई इलाकों में नहीं पहुंच रहा पेयजल

नारद आऊ। आऊ कस्बे में रावला बास सहित कई घरों में पिछले एक महीने से जलापूर्ति नही होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उल्लेखनीय है कि आऊ कस्बे में रावला बास में स्थित पीएचडी का नलकूप पिछले एक माह से बंद पड़ा है। जिससे 100 से अधिक घरों की जलापूर्ति बंद है। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ तथा रवि सेन ने बताया की उच्च अधिकारियों को जानकारी के बावजूद इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिसके कारण आमजन को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। रवि सेन ने बताया कि 2 दिन के भीतर यदि नलकूप को दुरुस्त नहीं किया गया तो आऊ तहसील कार्यालय के आगे धरना दिया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर भाजपा के “अब नही सहेगा राजस्थान” अभियान के जिला संयोजक नरपत सिंह रिडमलसर को अवगत करवाया जिस पर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। वही सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिला होने के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके चलते कहीं ना कहीं आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नुकसान उठाना पड़ेगा।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img