नारद भोपालगढ़। भोपालगढ़ कस्बे की बेटी दिव्या भँनगा ने सीकर के प्रिंस स्कूल में बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर भोपालगढ़ क्षेत्र का भी नाम रोशन किया। दिव्या के पिता रामकुमार भँनगा बिजली कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हैं व माता अनुपमा भँनगा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। पिछले लंबे समय से है अलग-अलग खेलकूद प्रतियोगिता में लगातार दिव्या ने सराहनीय प्रयास करते हुए विभिन्न जगह विजेता बनी थी। गुरुवार को सीकर के प्रिंस स्कूल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी जूडो कराटे के रूप में 70 किलो के वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दिव्या भरतपुर खेलने के लिए जाएगी। दिव्या के गोल्ड मेडल जीतने पर कुम्भारा जुगतिनाथ महाराज धूणे के महंत बुधनाथ महाराज, उत्तराधिकारी पवननाथ महाराज, विधायक पुखराज गर्ग, प्रधान शांति जाखड़, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाखड़, डिस्कॉम के सहायक अभियंता उगराराम चौधरी, कनिष्ठ अभियंता महेश जाटव, किशोर जाखड़, भंवरलाल खुड़खुडिया, मनोहर परिहार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने भी बधाई दी।

