भोपालगढ़। राजकीय महाविद्यालय भोपालगढ़ में स्विप प्रोग्राम को लेकर यूथ चले बूथ वोटर को जोड़ने के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्रत्येक नव प्रवेशित छात्र छात्रों को मौखिक रूप से मिलकर मतदान सूची में नाम नहीं होने पर उन्हें सक्षम ऐप के माध्यम से जोड़ा गया। कॉलेज ब्रांड एंबेसडर मोतीलाल प्रजापत ,सुमन खोखर, पूजा देवासी ने बताया कि महाविद्यालय में 100 से 120 छात्र-छात्राओं से व्यक्तिगत मिलकर मतदान के प्रति जागरूक किया तथा घर परिवार में जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा हुआ है उन्हें जुड़ने का तरीका बताया गया तथा उन्हें शत प्रतिशत मतदान करवाने को कहा । रामभजनी फिड़ौदा सचिन प्रजापत ने बताया कि महाविद्यालय के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं से मिलकर मतदान के प्रति जागरूक करना जिनके नाम नहीं जुड़े हुए उनके नाम जोड़ना हमारी प्राथमिकता होगी। ब्रांड एंबेसडर के लगातार कार्य को देखते हुए ईएलसी प्रभारी तहसीलदार रामेश्वरलाल छाबा व लालाराम भाटी ने कार्य की प्रशंसा की तथा वे लगातार उनके कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं ।महाविद्यालय में छात्राओ को आगमी 18 तारीख को मतदान जागरूकता को लेकर सेमिनार व मेहंदी प्रतियोगिता के बारे में सूचना दी गई।

