नारद भोपालगढ़। जोधपुर युवा कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष पुखराज दिवराया बुधवार को भोपालगढ़ विधानसभा के विभिन्न गांवों के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मैलानां, कजनाऊ कला, ढंढोरा, कलावास, सोयला में आमजन से मुलाकात की। दिवराया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर वितरित कर प्रचार प्रसार युद्घस्तर पर शुरू कर दिया है, दिवराया ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि घर घर तक राज्य सरकार की ओर से किये गए जन हितार्थ कार्यो एवं योजनाओं को युवा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रयासरत रहने की आवश्यकता हैं, एवं हमें विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता पुनःकांग्रेस की सरकार बनायेंगी एवं वर्तमान में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को और मजबूत करने का काम कांग्रेस सरकार करेगी। प्रत्येक बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं अलग अलग जिमेदारीया सौंपी गई है।इस दौरान जगदीश इंदलिया,खेताराम मेघवाल,पन्नलाल लोथिया,अभिषेक मेहरा, बजरंग रामावत, रघुवीर सिंह राठौड़, दिव्यांसु मूसा, मूलाराम मेघवाल, सुरेश चौधरी, ओमाराम प्रजापत, श्याम भाटी सहित कई युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

