नारद तिंवरी। जोधपुर में चल रहे जिला स्तरीय युवा महोत्सव में घेवड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने नाट्य प्रस्तुति में दूसरा स्थान हासिल किया है। आयोजन में जिले के 720 से ज्यादा छात्र-छात्राओं के समूह ने हिस्सा लिया था। घेवड़ा स्कूल की छात्राओं की टीम ने थीम आधारित नाटक की प्रस्तुति दी थी। इस नाटक में छात्राओं का मार्गदर्शन पुनम कन्नोजिया तथा प्रधानाचार्य विजय कुमार परिहार ने किया था। छात्राओं की इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ सहित तमाम छात्र-छात्राओं ने शुभकामनाएं दीं। इस टीम में निरमा, वसुन्धरा, लीला, सुमित्रा, प्रमिला, आरती, स्वरूप, जेठी राजपुरोहित व अन्य ने जिला स्तर के इस कार्यक्रम में भाग लिया। अब ये छात्राएं जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।